
Ranchi / Deoghar: झारखण्ड में स्वास्थ्य की सुविधा को और बेहतर करने की दिशा में कल यानि पांच जुलाई का दिन काफी महत्वपूर्ण है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच जुलाई को राज्य को 206 नयी एंबुलेंस की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी नयी योजनाओं का शुभारंभ और कई मोबाइल ऐप की लांचिंग करेंगे।

साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नामकुम स्थित परिसर से मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर इन एंबुलेंस को रवाना करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन नयी एंबुलेंस की खरीद करीब साल भर पहले ही हो चुकी थी। तब से अब तक ये स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में खड़ी थीं।

इसी अवसर पर सूबे के 80 चिकितसकों को सम्मानित भी किया जाएगा। सम्मान पानेवाले चिकित्सको में देवघर के चार चिकित्सक भी शामिल है. इनमे दो सरकारी और दो निजी चिकत्सक है.
सरकारी चिकिसको में देवघर के सर्जन डॉ चितरंजन कुमार पंकज और जनरल मेडिसिन के डॉ प्रभात रंजन है.
जबकि निजी चिकित्सको में दो नवजात रोग विशेषज्ञ डॉ सतीश ठाकुर और डॉ कुमार राहुल शामिल है. इन सभी को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर कार्य और योगदान के लिए मुख्यमंत्री के हाथो सम्मान मिलेगा।


