
Deoghar: नामांकन से पूर्व महगामा विधायक सह मंत्री दीपिका पांडेय सिंह देवघर पहुंची। यहां उन्होंने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह महगामा नामांकन के लिए रवाना हुईं।


उनके साथ महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी मौजूद थीं। दोनों ने बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।


