
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर करौं थाना इलाके से दो साइबर आरोपित को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम सिराराम रवानी और राजेश रवानी के नाम शामिल हैं। दोनों करौं थाना क्षेत्र के जांत गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल और चार सिमकार्ड बरामद किया है।

पुलिस की पुछताछ के बताया कि पीएम किसान योजना के लाभुकों को फर्जी पीएम किसान योजना का लिंक भेजकर झांसे में लेकर ठगी करते थे।
छापेमारी दल में साइबर थाना के एसआई संतोष कुमार मंडल सहित करौं एवं पथरौल थाना की पुलिस शामिल थी।


