
Deoghar: IMA देवघर के द्वारा कचहरी परिसर में स्तिथ पेंशनर भवन में स्वास्थ्य जाँच शिविर हुआ. इसमें 41 लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, HbA1c, हीमोग्लोबिन, यूरिक एसिड,ECG एवं चिकित्सक के जाँच के बाद सलाह दिया गया.

शिविर में IMA झारखण्ड उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद, IMA देवघर अध्यक्ष डॉ डी तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ एन सी गाँधी, सचिव डॉ गौरी शंकर, डॉ एस के साहू, डॉ सुधीर प्रसाद, डॉ विश्वदीप बनर्जी एवं डॉ राधाकृष्ण मिश्रा ने अपनी सेवाएं दीं.

इनके अलावा कुछ लैब/ECG तकनिशियन एवं दवा कंपनी के प्रतिनिधियों का योगदान सराहनीय रहा.


