
Deoghar : देवघर-जसीडीह थाना अंतर्गत रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी.

जिसमें कार सवार आठ लोगों के घायल होनें की सूचना है. जिसमें छह लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों का ईलाज सदर अस्पताल देवघर में चल रहा है।

वहीं मौके पर परिजनों ने बताया कि वे सभी लोग राजगीर से देवघर लौट रहे थे, इसी क्रम में ओवर ब्रिज के ऊपर तेज गति से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जसीडीह थाना की पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल देवघर भेजा और आगे की कार्यवाई में जुट गई है।वहीं सभी घायल सदर अस्पताल में ईलाजरत है।


