
Deoghar: देवघर पुलिस ने चितरा थाना क्षेत्र के कुकरहा गांव में हुई डकैती कांड का सात दिनों के अंदर उद्भेदन कर दिया है।

बता दें कि बीते 14 अगस्त के रात्रि को चितरा थाना क्षेत्र के कुकरहा गांव निवासी पूर्व मुखिया रमेश सिंह के यहां पांच हथियारबन्द नकाबपोश डकैतों ने भीषण डाका डाला था। जिसमे गृहस्वामी को बंधक बनाकर तीन लाख रुपए नगदी और जेवरात लेकर सभी डकैत फरार हो गए थे। वहीं विरोध करने वाले परिवार के मुखिया के साथ जमकर मारपीट भी किया गया था।

मामले को लेकर गुरुवार को डीएसपी धीरेंद्र नारायण बंका ने डीएसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर किया। बताया कि घटना को अंजाम देने वाले पांच में से तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके निशानदेही पर पन्द्रह हजार पांच सौ रुपए नगदी और घटना में प्रयुक्त की गई रॉड को भी जब्त कर लिया गया है।
इस बावत डीएसपी श्री बंका ने बताया कि इस काण्ड का मास्टर माइंड फिरोज अंसारी है। इन तीनो आपराधियों का एक लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है। जिसमे फिरोज अंसारी उम्र 26 वर्ष के पूर्व में भी 7 मामलों में नामजद है। उनके ऊपर दो बार सीसीए भी लगा है। जबकि मुस्लिम अंसारी भी दो कांडों में अभियुक्त है। मोहम्मद मोबिन अंसारी एक कांड में अभियुक्त है। बाकी बचे अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


