साहिबगंज।
झारखंड के साहिबगंज से मोबाइल चोर के सरगना को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी तलाश लम्बे समय से पुलिस को थी।
शुक्रवार को साहिबगंज (Sahibganj) के प्यारपुर के रहने वाले आलम शेख को महाराष्ट्र पुलिस और झारखंड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है। आलम शेख के पास से 2.5 लाख रुपए भी बरामद किया गया है।
दरअसल, 14 दिसंबर को महाराष्ट्र के भिवंडी के एक दुकान में आलम शेख ने अपने सहयोगियों के साथ 400 आई फोन (iPhone) की चोरी की और झारखण्ड के साहिबगंज ट्रेन के रास्ते से भाग आया। यहां इसने पश्चिम बंगाल के कालियाचक मालदा के रास्ते चोरी किए गए सभी मोबाइल को एक एजेंट के माध्यम से बांग्लादेश में 12 लाख 50 हजार रुपया में बेच दिया।
उधर, चोरी का मामला दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसे ट्रेस करते हुए झारखंड पहुंची। साहिबगंज के SP अनुरंजन कस्पोट्टा मोबाइल चोर के इस गिरोह को पकड़ने के लिए राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें महाराष्ट्र पुलिस को भी शामिल किया गया था। दोनों राज्य की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर आलम शेख को उसके गांव राधानगर थाना क्षेत्र के प्यारपुर से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। इस घटना को अंजाम देने में आलम शेख ने शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी पुलिस को दी है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। वहीं, महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ लेकर महाराष्ट्र चली गई है।