
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह स्टेशन पर इन दिनों नशा खुरानी गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं नशा खुरानी का गिरोह काफी लोगों को अपने चंगुल में लेकर उनके सामान को लेकर चंपत हो जा रहे हैं। ताजा मामला संजय हेम्ब्रम के साथ घटी जो अपने सहयोगी के साथ ट्रेन से जसीडीह स्टेशन पहुंचे थे।

जिसके बाद उन्हें अपने घर दुमका जिला के तालझारी थाना अंतर्गत डुमरिया जाना था। ट्रेन से उतरने के बाद दोनों स्टेशन के बाहर आराम करने के लिए कुछ देर बैठे इसी दौरान नशा खुरानी गिरोह के एक सदस्य ने अपने जाल में लेकर संजय को चाय और बिस्कुट दिया।

चाय और बिस्कुट खाते ही संजय हेंब्रम बेसुध हो गए और नशा खुरानी का सदस्य उनके मोबाइल और पर्स में रखे पैसे को लेकर वहां से चंपत हो गया। संजय के साथी तितु ने इसकी सूचना दी आरपीएफ को दी जिसके बाद आरपीएफ की टीम ने संजय को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां संजय का इलाज किया जा रहा है।
समाचार लिखे जाने तक संजय को होश नहीं आया था। जीआरपी पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


