
Deoghar: देवघर में ब्याज के नाम पर फर्जी कंपनी की आड़ में करोड़ो रूपये ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक रिटायर्ड आईजी सहित कई लोगोंं से ठगी किये जाने की बात बतायी जाती है। मामले में लेकर रिटायर्ड आईजी सहित कई लोगों ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकयत की है। सूत्रों कि माने तो पुरनदाहा गुलाबबाग निवासी अमित कुमार ने एक प्राईवेट कंपनी बनाकर (नेक्सोजन सर्विस) के नाम पर लोगों से प्रतिमाह 6 प्रतिशत ब्याज मुनाफे के रूप में देने का वादा कर ठगी को अंजाम दिया है। बताया जाता है रिटायर्ड आईजी से लगभग 62 लाख रूपये की ठगी की गयी है। 03 जुलाई 2022 से अमित कुमार ऑफिस बंद कर फरार हो गया।
वीआईपी चौक स्थित एक होटल में बनाया था ऑफिस

नगर थाना में दिये आवेदन में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी भगेन्द्र कुमार ने कहा है कि अमित कुमार वीआईपी चौक स्थित गंगा होटल में शिवा इन्फोटेक के नाम से निजी दुकान के साथ- साथ नेक्सोजन सर्विस के नाम से एक प्राइवेट कंपनी का संचालन कर रहा था। कहा है कि 27 जून 2020 को उसने 6 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफे देने की बात पर अमित कुमार को पांच लाख रूपया दिया था। अमित कुमार के द्वारा बताया गया था कि नेक्सोजन सर्विस प्राईवेट कंपनी में रूपया जमा करने पर 6 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफा देगी। उसके झांसे में आकर उसने रूपये उसे दिया। जिसमें कुछ माह तक उसके खाता में ब्याज का कुछ रकम आया। विगत चार माह से ब्याज का कुछ भी रकम नहीं भेजा गया। ब्याज नहीं आने पर जब अमित कुमार के नंबर पर संपर्क करना चाहा तो मोबाइल ही बंद आ रहा है। वहीं कार्यालय का भी ताला पिछले कई माह से बंद है।

कहा है कि धोखाधड़ी कर रकम को गबन करने के उद्देश्य वह फरार हो गया। बताया जाता है फर्जी कंपनी के नाम उसके द्वारा 6 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज देने की बात कह कर कई लोंगों से करोड़ों रूपये की ठगी कर ली गयी है। नगर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।


