
Deoghar: नीट-यूजी 2023 का परिणाम घोषित होते ही देवघर के कोचिंग संस्थान गुरुकुल में उत्साह का माहौल है । गुरुकुल के छात्र नीरज को नीट 2023 की परीक्षा में 635 अंक प्राप्त हुआ है। नीरज रिम्स रांची से एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं ।

नीरज ने दसवीं तथा बारहवीं की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया से की है । नीरज के पिता लक्ष्मीकांत मंडल का गांव में दवाई का दुकान है तथा माता सुलोचना देवी, आंगनबाड़ी में सेविका है ।

नीरज नें अपनी बारहवीं तथा नीट की परीक्षा की तैयारी गुरुकुल के हॉस्टल में रह कर की है। नीरज अपनी सफलता का श्रेय गुरुकुल की एकता मैम और रवि सर को देते हैं। नीरज का कहना है कि वह गुरुकुल के अनुशासित माहौल में रोजाना 13 से 14 घंटे पढ़ाई करते थे । हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों के साथ रोजाना दो-तीन घंटे, विषय पर डिस्कसन करते थे ।

नीरज ने कहा कि वह पिछले 6 माह से लगातार मॉक टेस्ट और ऑल इंडिया टेस्ट लिखते आ रहे हैं । प्रत्येक टेस्ट को लिखने के बाद उसे काफी गंभीरता से विवेचना करते थे । नीरज आज तक करीब 40 फुल सिलेबस मॉक टेस्ट लिख चुके हैं। आरंभिक टेस्ट में उन्हें दो- ढाई सौ अंक ही प्राप्त होते थे, जो बढ़ते-बढ़ते 680-690 अंक तक चला गया था ।
गुरुकुल के संचालक रवि सर ने कहा कि नीरज की सफलता एक लंबे संघर्ष का परिणाम है, आगे हमें और भी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी । नीरज सहित गुरुकुल के अभिनव, अर्चना, अनुष्का और आदित्य भी नीट 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण हुए हैं । रवि सर और एकता मैम ने सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है ।


