
Deoghar: देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर में देश क्या विदेशों से भी श्रद्धालु का आगमन निरंतर होते रहता है। ऐसे में यहां की व्यवस्था साफ़ और सुरक्षित होना लाजिम है। लेकिन, व्यवस्था में जरा सी चूक श्रद्धालुओं को ठेस पहुंचा देती है।

रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिससे श्रद्धालुओं में नाराजगी दिखी। दरअसल, बाबा मंदिर के वीआईपी गेट के पास रास्ते में नाली का गंदा पानी बहता देख श्रद्धालुओं ने मंदिर व्यवस्था पर सवाल उठाया।


श्रद्धालुओं का कहना था कि अपने हाथों में पूजन सामग्री लिए इस गंदे व अशुद्ध पानी से होकर बाबा मंदिर की ओर जा रहे जो नागवार गुजर रही।
मौके पर बिहार के बड़हिया और मोकामा से देवघर आये श्रद्धालु अजित, नीरज, सुमन, सीतला देवी, नीतू साह आदि ने कहा कि हमलोग वर्षों से बाबा मंदिर आ रहें हैं, पूर्व में ज्यादा अच्छी व्यवस्था और साफ सफाई रहती थी। किंतु इधर मन्दिर को संकीर्ण तो किया ही गया है और सफाई की व्यवस्था भी दिनों दिन खराब हो रही है।
स्थानीय श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां मंदिर में नियम पूर्वक नहा धोकर पूजा के लिए आते हैं। घंटों मशक्क्त के बाद बाबा मंदिर दर्शन को जाते हैं। लेकिन इस नाले के अशुद्ध पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ये मंदिर व्यवस्था को लेकर गलत सन्देश देता है।
श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां के जिला प्रशासन को इस ओर गम्भीरता से ध्यान देते हुए सुधार की जरूरत है। ऐसी कुव्यवस्था कर हम शिवभक्तों के आस्था से खिलवाड़ न किया जाये।


