
Deoghar: देवघर जिला में आसनसोल – मधुपुर मुख्य रेल मार्ग पर जोड़ामो हाल्ट के समीप चलती ट्रेन से गिरने से करीब 25 वर्षीय रंजीत कुमार नामक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जानकारी के अनुसार रणजीत कुमार जमुई के कर्रा निवासी बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही आनन फानन में आरपीएफ ने घायल यात्री को इलाज हेतु मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहाँ ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया।

बताया कि युवक की हालत काफी गंभीर है। इधर मधुपुर आरपीएफ के इन्सपेक्टर देवनाथ यादव ने बताया कि रंजीत कुमार हावड़ा स्टेशन से हावड़ा – मोकामा ट्रेन में अपनी पत्नी के साथ सफर कर रहा था और गर्मी के कारण ट्रेन के दरवाजे पर आकर खड़ा हो गया था। लेकिन ट्रेन की गति तेज होने पर वह अपना संतुलन खोकर जोड़ामो हाल्ट के समीप रेल पटरी पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना की सूचना जख्मी युवक के परिजनों को दे दिया गया है।



