
Deoghar: लोक आस्था का महापर्व छठ ना सिर्फ यह एक पर्व है बल्कि बिहार-झारखंड और यूपी के लोगों के लिए भावनाओं से जुड़ा महापर्व है। इन जगहों के लोग भले ही साल भर दुनिया के किसी भी कोने में रहे लेकिन छठ के इस पावन अवसर पर अपने घर की ओर खींचे चले ही आते हैं। छठ में अपने घर आने से अपने आप को रोक नहीं पाते हैं।

देवघर में भी ऐसे कई परिवार के सदस्य हैं जो रहते तो साल भर बाहर हैं लेकिन छठ के पावन अवसर पर घर जरूर आते हैं। देवघर के निखिल बेंगलुरु में रहकर मॉडलिंग की दुनिया में अपना परचम लहरा रहे हैं यूं तो निखिल को अपने कामों से फुर्सत नहीं मिल पाती है, लेकिन देवघर में उनकी मां छठ करती है। लिहाजा, छठ पर्व को वह बचपन से देखते आ रहे हैं। इसलिए हर वर्ष छठ में अपने घर की जरूर आते हैं।


निखिल बताते हैं कि छठ में घर आकर काफी अच्छा लगता है। अपनी मां को हमेशा छठ करते हुए देखा है और छठ से अपने आप को दूर रख पाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए उन दिनों शूटिंग का भी काम नहीं लेते हैं और सीधे अपने घर की ओर आते हैं।

वहीं, देवघर के छतीसी के रहने वाले विशाल देव मिश्रा गुजरात में रहकर संगीत के हुनर को गुजरात के बच्चों के बीच सिखाते हैं। विशाल देव मिश्रा एक संगीत शिक्षक हैं गुजरात में रहकर वह बच्चों को संगीत सिखाते हैं। लेकिन छठ के महापर्व में अपने घर देवघर आने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और हर वर्ष छठ के पावन पर्व पर घर आकर घरों में परिवार के साथ छठ पर्व मनाते हैं।


