
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट खरीददारी करने आए एक व्यक्ति के पॉकेट से 4100 रूपये निकाल लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कुंडा थाना क्षेत्र के बेलामेथी निवासी कामदेव गोस्वामी ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि वह लक्ष्मी मार्केट के गेट पर आम खरीद रहा था। उसी दौरान एक लड़का वहां पहुंचा और जबरन उसके पॉकेट से 4100 रूपये निकालकर भाग गया। उसे पीछे से दौड़कर पकड़ना चाहा लेकिन वह भाग निकला।

इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान कर पकड़ धकड़ करने में जुट गई है।


