spot_img

Deoghar: फंदे के सहारे झूलता मिला छात्र का शव, किराये के मकान में रह करता था पढ़ाई

देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित B.Ed कॉलेज के पीछे भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने पंखे से फंदे को बांध कर आत्महत्या कर ली है।

Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित B.Ed कॉलेज के पीछे भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने पंखे से फंदे को बांध कर आत्महत्या कर ली है।

युवक का नाम पप्पू कुमार यादव बताया जा रहा है जो बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार पप्पू देवघर के B.Ed कॉलेज के पीछे भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। आज सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजे को तोड़ा तो देखा कि एक फंदे के सहारे पप्पू यादव का शरीर झूल रहा है। जिसके बाद उसे फंदे से उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!