
Deoghar: लोक आस्था के महापर्व चैती छठ की शुरुआत रविवार को नहाए खाए के साथ हो गई है। धर्म और अध्यात्म की नगरी देवघर में हर पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ऐसे में चैती छठ को लेकर भी उत्सवी माहौल है।

छठ में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। रविवार को नहाए खाए के दिन छठ व्रती के घर में कद्दू का प्रसाद चढ़ाया जाता है और छठ व्रती उसे प्रसाद स्वरूप ग्रहण करती है। वहीं आज बाजार में भी कद्दू की खरीदारी करते भारी संख्या में लोग दिखे।

देवघर मार्केट में ₹10 से लेकर 30 रुपए किलो तक कद्दू की बिक्री हुई है।
मान्यता के अनुसार कद्दू सुपाच्य और सात्विक भोजन है यही वजह है कि छठ व्रती इसे ग्रहण करती है।
इसी क्रम में छठ व्रतियों ने अपने अपने घरों में नियम पूर्वक प्रसाद बनाकर भगवान को भोग लगाने के बाद व्रती सहित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
वहीं छठ घाटों की भी साफ सफाई युद्ध स्तर पर चल रही है साथ ही फल,सहित अन्य दुकानों के मालिक भी अपनी अपनी प्रतिष्ठानों को लहसुन,प्याज जैसे तामसिक भोजन से वंचित रखा है ताकि छठ व्रतियों के नियम को अक्षुण रखा जा सके।



