
देवघर : देवघर जिले से साइबर क्राइम को नेस्तनाबूद करने के लिए पुलिस हर दूसरे दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार कर रही है। लेकिन, फिर भी हर दिन भोले-भाले लोग ठगी का शिकार हो रहे। इन शातिर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। जिसको लेकर जागरूकता आवश्यक है। देवघर पुलिस ने आज फिर 14 साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्त में लिया है।

इन शातिर ठगों ने भोले-भाले लोगों को ठग इतना पैसा इकठ्ठा कर लिया है कि करोड़ों के आलिशान मकान तक बना डाले हैं। दरअसल, विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार 14 साइबर ठगों में से तीन आरोपित के पास से अपार संपत्ति मिली है। जिसे देख पुलिस की भी आँखे फटी रह गयी। इनमें मो. सिकंदर अंसारी, आरीफ राजा और सरफराज अंसारी शामिल है। इनमें में एक आरीफ राजा के आलिशान मकान और घर के अंदर के साज सजावट की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। पुलिस के अनुसार ये ये सब साइबर ठगी की अवैध कमाई से बनाया गया है।


गिरफ्तार साइबर आरोपितों की संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है। इनकी संपत्ति को अब जब्त करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रिपोर्ट तैयार करने के बाद ईडी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। साथ ही इन सभी पर सीसीए लगाने की तैयारी की जा रही है।
देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिले के पथरड्डा ओपी क्षेत्र के बरदेही, पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटीया व अंगवाली, सारठ थाना क्षेत्र के कपसा, करौं थाना क्षेत्र के डिडाकोली, गौरीपुर व जांत गांव में छापेमारी कर 14 आरोपितों को पकड़ा है। ये आरोपित लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर ठगी करते हैं।
पकड़े गए आरोपितों में पथरड्डा के बरदेही गांव निवासी कन्हैया कुमार उर्फ कानू दास, पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया गांव निवासी मो. सरफराज उर्फ मुन्ना, मुनव्वर अंसारी, हसन रजा, अंगबाली गांव निवासी लाल मोहम्मद अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के कपसा गांव निवासी ताजमूल अंसारी, समीर अंसारी, मो. सिकंदर अंसारी, आरीफ रजा, सरफराज अंसारी, डिडाकोली गांव निवासी प्रशांत सिंह, करौं थाना क्षेत्र के गौरीपुर गांव निवासी दिलखुश कुमार सिंह, जांत गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार रवानी, रितेश कुमार रवानी शामिल हैं।
गिरफ्तार सिकंदर पहले CSP चलाता था। वहीं दो अन्य आरोपित कन्हैया कुमार उर्फ कानू दास व प्रशांत सिंह के खिलाफ पहले से साइबर ठगी का मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 25 मोबाइल, 52 सिम कार्ड, दो एटीएम, दो पासबुक, दो चेकबुक और एक लैपटाप बरामद किया गया है।
Also Read:
इसे भी पढ़ें:
- Dev Anand के बेटे सुनील आनंद का निधन, 70 साल की उम्र में लंदन में ली अंतिम सांस
- Indus Valley Civilization पर पाकिस्तान के दावे को भारत ने किया खारिज, कहा- आतंकवाद फैलाने वाला देश नहीं जता सकता सांस्कृतिक विरासत पर हक
- Dhanbad में कोयला कारोबारियों के 25 ठिकानों पर ED की छापेमारी में संदिग्ध संपत्ति और लेन-देन उजागर
- JPSC परीक्षा घोटाले में पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से CID की पूछताछ शुरू
- Dhanbad: पति को पीट-पीट कर मार डाला, शराब पीने के कारण हुआ था विवाद


