
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के दो घरों में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और नकद की चोरी कर ली। इसे लेकर दोनों घरों के गृह स्वामी ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। थाना क्षेत्र के कुमुदिनी घोष रोड बरमसिया निवासी हरेंद्र प्रसाद पाल के घर से चोरों ने लगभग डेढ़ लाख के जेवरात और 45 हजार नगद की चोरी कर ली। हरेंद्र पाल देवघर डीसी का अंगरक्षक बताया जाता है।


थाना में दिया आवेदन में हरेंद्र ने कहा है कि वह कुमुदिनी घोष रोड बरमसिया में देव शरण प्रसाद के घर में किराए पर रहता है। 25 मई की रात को वह उपायुक्त आवास में ड्यूटी पर था। 26 तारीख को सुबह जब अपने किराए के मकान में पहुंचा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। कहा है कि चोरों ने घर का अलमीरा तोड़कर सोने का चेन, झुमका, मंगलसूत्र का छोटा लॉकेट, चांदी का पायल जिसका कुल मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपए है सहित 45 हजार नगद की चोरी कर ली गयी है।

वहीं, चोरी की दूसरी घटना हिरना मोहल्ले में घटी है। जहां चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात एवं 20000 नगद की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसे लेकर हिरना निवासी मोहम्मद शब्बीर आलम ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।
कहा है कि वह सपरिवार दुर्गापुर में रहकर प्राइवेट में काम करता है। चोरी की सूचना उसके ससुराल वालों ने उसे फोन पर दिया। चोरी हुए सामानों में सोने का टीका एक, नाथ दो, अंगूठी 04, झुमका 08, कनवाली चार, 12 भर का चांदी का पायल, कलम 1पीस तथा कांसा का बड़ा थारा दो, ग्लास बड़ा छोटा तीन, कटोरा बड़ा छोटा तीन, लोटा बाल्टी एक तथा बीस हजार नकद की चोरी कर ली गई। आवेदन लेकर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


