
Deoghar: देवघर नगर थाना में किशोरी को गलत नियत से बहला-फुसला कर भगा ले जाने को लेकर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

मामले में किशोरी के पिता ने कहा है कि 23 मई को 4 बजे शाम के आसपास वह टयूशन पढ़ने के लिये गयी थी। लेकिन आज तक वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नही चला उपरांत थाना में आवेदन दिया।

कहा है कि वह अपने साथ अपना मोबाइल भी लेकर गयी है। नगर पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुट गयी है।


