
Deoghar: देवघर जिले के दो लोगों से साइबर ठगों द्वारा अलग-अलग तरीके से 12 हजार रूपये की ठगी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें जसीडीह थाना क्षेत्र के कुंजीसार निवासी ममता मंजुल के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया।

कॉल करने वाले कहा कि वह बीएलओ बोल रहा है आपके खाता में रूपया आया है चेक कर लिजिये। वह उसके झांसे में आ गयी और कहा कि उसे चेक करने नहीं आता है। फोन करने वाले उससे डेबिट कार्ड का नंबर मांग कर सारी जानकारी ले लिया। उपरांत ओटीपी भेजकर उसके खाता से 8400 रूपये की अवैध निकासी कर ली।

दूसरा मामला जसीडीह थाना क्षेत्र के सकरी निवासी सीएसपी संचालक छब्बू दास के साथ हुआ। पत्नी का इलाज न्यूरो अस्पताल मे कराने के लिये गूगल सर्च इंजन पर दिये गये वेबसाइट पर मिले मोबाइल नंबर पर कॉल किया। कॉल करने के बाद दूसरी ओर से उसे 10 रूपया भेजने को कहा। उसने 10 रूपया एडमिशन चार्ज भेज दिया। उपरांत उसे एक लिंक भेजा और उसे खोलने को कहा। लिंक खोलने के उपरांत उसके खाता से 4 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी। इधर आवेदन लेकर साइबर पुलिस जांच में जुट गयी है।


