
Deoghar: देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव से हरियाणा के रोहतक जिला के आईएसडी थाना पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधी का नाम नियाज अंसारी है।

उसे गिरफ्तार करने रोहतक जिला के आईएसडी थाना के एएसआई सतीश कुमार चार सदस्यी टीम के साथ पहुंची थी। देवघर साइबर थाना पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया है।

बताया जाता है कि उसने आईएसडी थान क्षेत्र के एक व्यक्ति के खाते से 86 हजार की अवैध निकासी कर ली थी। गिरफ्तार आरोपी से हरियाणा पुलिस पुछताछ करने में जुटी है।


