
Deoghar: देवघर जिला के पालोजोरी थाना स्थित बसबूटिया बुढ़वाडंगाल गांव में कई घरों में सोमवार को आग लग गयी। संजिदा खातून, फूलजन बीबी, आजाद अंसारी और बीरुद्दीन मियां के घर में बिजली तार के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपए की समाप्ति जलकर खाक हो गई ।

बता दें कि तेज हवा से घर मे आग की लपटें तेजी से बढ़ने लगा। आग ने विकराल रूप ले लिया। वहीं हो-हल्ला करने पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। सभी ग्रामीणों ने मिलकर किसी तरह आग पर काबू पा लिया।

वहीं आगजनी की चपेट में आने से घर में रखे कपड़े ,अनाज, बक्सा, बिछावन ,फर्नीचर , चांदी के जेवरात व अन्य कई जरूरी सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। इध घटना की सूचना पर मुखिया सलमा खातून, मुखिया प्रतिनिधि सद्दाम अंसारी पीड़ित परिवार का घर पहुंचकर आर्थिक मदद करते हुए सरकारी मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।


