
Deoghar: जिले के देवीपुर प्रखंड के घोंघाडीह गांव के लोग इन दिनों अवैध खनन से परेशान हैं और जिला प्रशासन से लेकर सूबे के मुख्यमंत्री तक से अवैध रूप से हो रहे खनन पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं, ये सभी ग्रामीण खुलकर सामने आने से डर भी रहे क्योंकि इनका कहना है कि माइंस चला रहा शख्स काफी दबंग है और विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देता है।

ग्रामीणों का कहना है कि माईंस गाँव के बीच में है। जहां अनेक प्रकार का अवैध कार्य किया जा रहा है। यहां हो रहे अवैध खनन के विरुद्ध जाँच पड़ताल कर इस पर कार्रवाई भी किया गया और माइंस को बंद भी कर दिया गया था। लेकिन न जाने क्यों प्रशासन ने इसे पुन: चालु करने का आदेश दे दिया। कहा कि माइंस में लीज एरिया से बाहर खनन किया जा रहा है I सरकारी जमीन तक को माइंस मालिक नहीं छोड़ रहा लेकिन, प्रशासन बेखबर है।
घरों की दीवारों पर दरारें, गिर रहे छत

ग्रामीण बताते हैं कि हर रोज हो रहे भारी ब्लास्टिंग से घर का दीवार में दरार आ गए हैं छतें गिरने लगी है। गोचर जमीन पर नाला बना उसे दलदल कर दिया गया है।
दबंगों ने देवता को भी नहीं छोड़ा
इतना ही नहीं, पास के एक तालाब के मेेंढ पर पूर्वजों द्वारा एक देवता स्थापित था जो देवान बाबा के नाम से जाना जाता था। उसे दबंग खनन माफियाओं ने रातों रात उखाड़ कर फेंक दिया है।
विरोध करने पर मिलती है जान मार देने की धमकी
ग्रामीण कहते हैं कि हमलोग द्वारा विरोध करने पर डरा धमका और जान से मारने की धमकी देकर घर के अंदर कर दिया जाता है। इसकी सूचना कई बार प्रशासनिक अधिकारियों और नेताओं को दी गयी लेकिन, कोई सुनवाई नहीं होती है।













