
Deoghar: देवघर जिले की साइबर थाना पुलिस ने पत्नी के खाता से तीन लाख गायब करने वाले पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गए आरोपी का नाम अलीम अंसारी है जो करौं थाना इलाके के बीरानगढ़िया गावं का रहने वाला है।

बताया जाता है कि जेल गए आरोपी कि पत्नी ने साइबर थाना मे इसे लेकर मामला दर्ज कराया था। पति द्वारा उसके खाता से 3,62, 939 रुपया यूपीआई के माध्यम से अवैध निकासी कर ली गई थी।

बताया जाता है कि जेल गए आरोपी कि पत्नी बीड़ी बनाने का कार्य करती है। उसके खाते मे इतना रूपये कहां से आये इसकी भी जांच मे साइबर थाना पुलिस जुटी है।


