
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना स्थित बांधडीह गांव की एक नाबालिग लड़की को उनके ही रिश्तेदार के द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसको लेकर नाबालिग लड़की की मां ने सारठ थाना में लिखित आवेदन लड़की की अविलम्ब बरामदगी की मांग की है।

दिए गए आवेदन में उल्लेख है कि मेरी लड़की बीते 28 अप्रैल को अपने घर से कपड़ा सिलवाने की बात कहकर सारठ बाजार के लिए निकली थी। शाम तक घर वापस लौटकर नही आई। तभी सभी परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया। लेकिन कही कोई पता नहीं चल पाया। इसी बीच गत दिन मेरे रिश्तेदार पिंकु यादव ने फोन पर बताया कि तुम्हारी लड़की को तुम्हारी भगिना प्रमोद यादव ने बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। जिनका गांव बिहार राज्य के जिला फतुहा स्थित थाना जोगीपुर के एडिपुर बताया जाता है।

इधर आवेदन के आलोक में पुलिस ने छानबीन प्रारंभ कर दिया है। इधर थाना प्रभारी ने बताया कि बेहद जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। लड़की को बरामद कर लिया जाएगा।


