
Deoghar: सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय तारो यादव जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के पांडेयडीह गांव का रहने वाला था।

बताया जाता है कि देर रात को उसके साथ काम करने वाले अन्य मजदूर के द्वारा इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दिये आवेदन में मृतक के पुत्र बालमुकूंद यादव ने कहा है कि उसके पिता उसके पिता की एक साजिश के तहत हत्या की गयी है।

कहा है कि उसके पिता जसीडीह थाना क्षेत्र के चपुरिया गावं में रहते थे। हड़ियाकुरा निवासी सूर्या डेकोरेशन के मालिक राजेन्द्र यादव के मजदूरी का कार्य करते थे। 11 मार्च की शाम पांच बजे पिता के साथ काम करने वाले चार लोग घर पर पहुंचे और ऑटो में बैठा कर पीकअप से माल उतारने की बात कह कर अपने साथ ले गये। कहा है कि उक्त ऑटो में बैठ कर उसके पिता राजेन्द्र यादव के घर गये और सामान को उतारा।
कहा है कि उपरांत उसके पिता को कोयरिडीह के तरफ नहर एवं जंगल के पासले जाकर एक साजिश के तहत हत्या कर सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया। कहा है कि उसके पिता के साथ काम करने वाले एक मजदूर ने रात के 09 बजे के आसपास फोन कर जानकारी दी की उसके पिता जख्मी हालत में सदर अस्पताल में हैं। उपरांत वह अपने चाचा चिरंजवी यादव एवं अन्य परिजनों के साथ सदर अस्पताल पहुंचा तो देखा कि उसके पिता मृत पड़े हैं। इधर जसीडीह पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।



