
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी सहित घर में रखे सारे सामान की चोरी कर ली। इसे लेकर रामबाबू कुमार दास ने थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि 26 अप्रैल की दोपहर दिन के 12 बजे मां, पत्नी बच्चे के साथ संबंधी के घर निमंत्रण में गया था। उसी रात को चोरों ने बंद घर का दरवाजा तोड़कर 10 हजार नकद, टीवी, फ्रीज, गैस सेलेंडर, सारा बर्तन, कपड़ा एवं जेवरात की चोरी कर ली।

चोरी की जानकारी तब हुई जब मामा संजीत दास उसके घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ देखा। उसने ही उसे फोन पर घर में चोरी हो जाने की जानकारी दी। कुंडा पुलिस आवेदन लेकर पड़ताल में जुट गयी है।


