
Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें चार स्कूली छात्रों की मौत हो गयी है। जबकि कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना गोला थाना क्षेत्र के तिरला चौक स्थित दामोदर होटल के पास हुई है। जहां स्कूली बच्चों को लेकर जा रही ऑटो को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तिरला चौक के पास ऑटो चालक बिना दाएं-बाएं देखे हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान ऑटो को उस रास्ते में आ रही ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक ने काफी हद तक ऑटो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन ऑटो सड़क के बीचों बीच आ गयी थी. ऐसे में ट्रक जाकर ऑटो में टकरा गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया।
वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


