
Deoghar: आग से झुलस कर गंभीर हुई 62 वर्षीय महिला की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गयी।

मृतका का नाम किसनी देवी है जो जसीडीह थाना क्षेत्र के सरसा गावं की रहने वाली है। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही मृतका के शव को अपने साथ लेकर चले गये।

बताया जाता है 30 दिसंबर 2025 को उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 17 जनवरी की देर शाम को उसकी मौत इलाज के क्रम में हो गयी।


