
रांची: झारखंड में कोरोना से लड़ रहे लोगों के लिये राहत की खबर है। यहां कोरोना धीरे- धीरे काबू में हो रहा है। नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। सोमवार को अबतक कोरोना के 703 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 19 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 13, बोकारो से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से दो, गोड्डा से एक, हजारीबाग से एक, सिमडेगा से एक और शामिल है।
किस जिले से कितने केस मिले

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 72, बोकारो से 29, चतरा से 24, देवघर से 17, धनबाद से 41, दुमका से तीन ,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 96, गढ़वा से 28, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 32, गुमला से 28, हजारीबाग से 105, जामताड़ा से आठ, खूंटी से 13,कोडरमा से21,लातेहार से 21,लोहरदगा से 19, पाकुड़ से दस , पलामू से 13,रामगढ़ से 50,साहेबगंज से पांच,सरायकेला से 14, सिमडेगा से 18 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 21 मरीज मिले है। वहीं, कोरोना के 1724 मरीज स्वस्थ हुए है।
कुल कोविड-19 का मामला अब 336943

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 336943 गया हैं। इनमें 9906 सक्रिय केस हैं। जबकि 322060 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4977 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 95.58 प्रतिशत है।


