
Deoghar: देवघर जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रजक के नेतृत्व में पुलिस बल एवं कार्यालय कर्मी के सहयोग से मोहनपुर, जसीडीह एवं नगर थाना इलाके में भारी वाहनों का सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान ओवरलोडिंग की संभावना की स्थिति में परिचालन करते हुए कुल पांच भारी मालवाहक वाहनों को जब्त कर जसीडीह थाना में, दो ट्रक मोहनपुर थाना में तथा नगर थाना (02 ट्रक) को सुरक्षार्थ रखा गया है। जांच के क्रम में सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गयी।

परिवहन पदाधिकारी ने तेज गति से वाहन न चलाने की बात कहते हुए समय-समय पर सभी वाहन चालक को नेत्र एवं स्वास्थ्य की जांच कराने की सलाह दिया। सड़क सुरक्षा नियमो का भी पालन करने का निर्देश दिया। जब्त किये गए कुल पांच ट्रक एवं हाइवा पर एमवी एक्ट1988 के सुसंगत धाराओं के तहत अग्रेतर करवाई की तैयारी की जा रही है।



