
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के श्यामगंज रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शॉप दुकान का एडवेंचर्स का छत तोड़कर चोरों ने लगभग 3.5 लाख रुपए के सामान की चोरी कर ली। इसे लेकर दुकान संचालक बमपास टाउन निवासी अमरपाल झा ने आवेदन देकर नगर थाना में शिकायत किया है।

कहा है कि हर दिन की तरह वह शनिवार की रात 8:00 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। दूसरे दिन रविवार को जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि वर्कशॉप का छत उखड़ा हुआ है और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरी हुए सामानों में लगभग 3 लाख का वाइंडिंग तांबा का तार सहित लगभग 50000 का इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी कर ली गई।

वर्कशॉप में लगे सीसीटीवी में चोर चोरी करते कैद हो गया है। पुलिस सीसीटीवी में कैद हुए चोर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी में जुट गई है।


