
Deoghar: बिहार के एक रिटार्यड एसडीओ से हैलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 64 हजार रूपये की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बैजनाथपुर देवघर निवासी प्रमोद कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि उन्होंने ऑनलाइन उत्तराखंड के फाटा से केदारनाथ के लिये हेलिकॉप्टर का टिकट बुकिंग कराया। जिसमें पहले 64 हजार रूपये की मांग की गयी जिसे उसने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। उपरांत उससे अन्य चार्ज की मांग कर और रूपये की मांग की गयी। तब उन्हें एहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गये हैं।

फिर उन्होंने उससे टिकट कैंसिल कर रूपये वापस करने की मांग की लेकिन कोई पैसा वापस नहीं किया गया। इधर शिकायत लेकर साइबर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।



