
Deoghar: अवैध हथियार तस्करी करने वालों के खिलाफ देवघर पुलिस (Deoghar Police) को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और जिंदा कारतुस बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में रोहित कुमार उर्फ पीडी बंधा बैरागी टोला कुंडा, प्रमोद कुमार लकड़ीगंज, सूरज कुमार उर्फ चंदन खपरोडीह आर्दश कॉलोनी थाना रिखिया,अजय कुमार बाउरी बिलासी टाउन नगर थाना के नाम शामिल हैं।

बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी बंधा निवासी रोहित कुमार अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार खरीद- बिक्री करने एवं चोरी, लूट, डकैती की योजना बना रहा है। उक्त सूचना पर एसपी सुभाष चन्द्र जाट के निर्देश पर एक छापामारी दर्ज का गठन किया गया। जिसमें कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, रिखिया थाना प्रभारी संजीत कुमार, नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, एएसआई सतेन्द्र सिंह, एसआई रामानुज सहित जवानो को शामिल किया गया।

छापेमारी दल जब रोहित कुमार के घर पहुंची तो वह दीवार फांद कर भागने लगा। जवानों ने उसे दबोच लिया। जब उसकी जांच की गयी तो उसके कमर एक लोडेड देशी पिस्टल बरामद किया गया। पुछताछ की गई तो उसने अपने घर में अन्य युवकों के रहने के बारे बताया। घर की जब तलाशी ली गयी तो लकड़ी गंज निवासी प्रमोद कुमार और दूसरा सूरज कुमार उर्फ चंदन पकड़ा गया। दोनों के पास से एक देशी पिस्तौल और देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
उसके उपरांत टीम ने उनके निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के बिलासी निवासी अजय कुमार बाउरी को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब इनलोगों से कड़ाई से पुछताछ किया तो बताया ि ज्यादातर हथियार उन्होंने आशिष मिश्रा गैंग को सप्लाई किया है। पुलिस के समक्ष इनसबों ने अपने कई साथियों के नाम उगले हैं जिसकी गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने छापोमारी अभियान शुरू कर दिया है।
क्या- क्या हुआ बरामद
गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो नाली देशी कट्टा एक , दो नाली बंदुक बिना बैरल का दो, 12 बोर का 14 पीस जिंदा कारतूस, दो 7.65 एमएम का पिस्टल, एक देशी कट्टा, ग्यारह पीस 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस, दो 8 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया है।

जल्द ही पकड़े जायेंगे गिरोह के अन्य सदस्य: एसपी
एसपी सुभाषचन्द्र जाट ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को एक चैनल बना हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों में कोई टोटो चालक है तो कोई गिरिडीह में रहकर एक पानी की कंपनी में कार्य करता है तो कोई दुकानदारी करता है। कहा कि इतना अवैध हथियार बरामद किया जाना देवघर पुलिस के लिये बड़ी उपलब्धि है। कहा कि देवघर में बिहार के मुंगेर जिला से अवैध हथियार पहुंचने की बात सामने आई है। मामले का अभी अनुसंधान जारी है जल्द की अन्य आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
एसपी ने कहा कि टीम में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को पांच-पाचं हजार का अवार्ड दिया जायेगा।



