
Deoghar : देवघर नगर थाना में साजिश के तहत 5.50 लाख रुपये की अवैध तरीके से निकासी कर लिए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। मामला एमएसडब्ल्यूएम के प्रबंधक विलियम्स टाउन मोहल्ला निवासी विशाल कुमार ने दर्ज कराया है। मामले में एजेंसी के अकाउंटेंट पर अपने सहयोगी के साथ मिलकर अवैध तरीके से निकासी करने का आरोप लगाया गया है।

प्रबंधक के मुताबिक का इंडियन बैंक के सत्संग शाखा में उनकी कंपनी का बैंक खाता है। इस खाते से रूपयों की निकासी प्रबंधक के हस्ताक्षयुक्त चेक के जरिए की जाती है। प्रबंधक को कंपनी के काम के सिलसिले में अक्सर बाहर जाना लगा रहता है। कंपनी का काम बाधित ना हो, इसलिए ब्लैंक चेक पर प्रबंधक द्वारा सिग्नेचर कर अकॉउंटेन्ट को दे दिया जाता है। 20 दिन पहले भी ऐसा ही हुआ। जब प्रबंधक पूजा करने वैष्णो देवी गए थे। जाने से पहले ब्लैंक चेक पर हस्ताक्षर कर अकाउंटेंट को दे दिया। वहीं, 12 जनवरी को रांची हेड आफिस से 11 चेक से हुए रुपयों की निकासी के बारे में पूछा गया। मामले को लेकर प्रबंधक ने जब अकाउंटेंट से रूपयों की निकासी से संबंध में जानकारी मांगी तो अकाउंटेंट ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाद में बैंक जाने पर पता चला कि अकाउंटेंट ने अपने दोस्त की मदद से एक ही दिन में 11 चेक के माध्यम से 5.50 लाख रुपये की निकासी की थी।

प्रबंधक विशाल कुमार ने दोषी अकाउंटेंट व उसके सहयोगी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है


