

दुमका।

41वीं जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च से 16 मार्च तक उत्तराखंड के देहरादून शहर में किया जा रहा है, जिसमें झारखंड की कुल 24 बालक/ बालिका भाग ले रहे हैं। स्टेट चैंपियनशिप बोकारो में उम्दा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुमका जिले के उभरते तीरंदाज दिनेश मुर्मू ने अपना स्थान बनाया है।

कोच समेत बालक/बालिकाओ ने दुमका उपायुक्त से मुलाकात की। उपायुक्त राजेश्वरी बी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने का शुभाशीष भी सभी को दिया।

पूर्व में दो बार नेशनल चैंपियन दिनेश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इस प्रतियोगिता में सफल होने के लिए भी वो कड़ी मेहनत कर रहे है। मुख्य कोच मोहन कुमार सहायक देवीधन टुडू की देखरेख में कड़ी मेहनत कर नेशनल चैंपियनशिप के लिए तैयारी की जा रही है। साथ ही साथ प्रकाश मांझी रायपुर (छत्तीसगढ़) एवं अमन मुर्मू से मिनी नेशनल विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बेहतर प्रदर्शन करने का उम्मीद है।



