Reported by: देवाशीष भारती
जामताड़ा।
जामताड़ा के करमाटांड थाना क्षेत्र के रटनिया गांव में एक युवक की लाश फांसी के फंदे से लटकती हुई मिली है।
युवक ग्रेजुएशन का छात्र था। बीती रात अपने दोस्तों के साथ सामुदायिक भवन में सोया हुआ था। अहले सुबह उसकी लाश एक मकान में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है।
मामला हत्या या आत्महत्या का है या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर पुलिस पहुंची पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोस्तों ने बताया कि वह अचानक रात को उनलोगों के पास से चला गया और सुबह उसकी लाश मिली। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।