
Deoghar: देवघर जिला के सारठ पुलिस ने पिंडारी गांव निवासी गुलजार शेख व सरफुद्दीन अंसारी के ईंट भट्ठा के समीप से पुलिस ने लगभग 25 क्विंटल अवैध कोयला जब्त कर थाना लाया है।

बता दें कि प्रत्येक वर्ष थाना क्षेत्र में सैंकड़ों लोगों द्वारा बंगला भठा का अवैध उधोग किया जाता है। जिसमें हजारों क्विंटल अवैध कोयले का उपयोग किया जात है।

वहीं एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका ने बताया कि पुलिस द्वारा अवैध कोयला जब्त कर थाना लाया गया है मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में मीले तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


