
Deoghar: दुबई में आयोजित स्कूल टूर क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले देवघर के कुमार अरिकेत को बेस्ट बॉलर का अवार्ड मिला है।

कुमार अरिकेत देवघर निवासी विजय कुमार और अदिति पंडित के पुत्र हैं।

दुबई में आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, यूएइ सहित अन्य देशों के स्कूल स्तर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
आबुधाबी में अलग-अलग टीमों के बीच खेले गये मैच में अरिकेत ने कुल पांच टी-20 मैच खेले, जिसमें इकोनॉमी रेट मात्र 5.67 रहा।
अरिकेत का चयन सिंधिया स्कूल फोर्ट, ग्वालियर की ओर से दुबई क्रिकेट टूर के लिए हुआ था।
पिता विजय कुमार ने बताया कि अरिकेत ने बहुत कम समय में बेहतर प्रदर्शन किया है। मंगलवार को दिल्ली की फ्लाइट से अरिकेत देवघर लौट रहे हैं।


