
Deoghar: देवघर जिले के करौं थाना क्षेत्र के रहने वाले एक छात्र से एमआर की नौकरी दिलाने के नाम पर तेरह सौ रूपये साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर छात्र निलेश कुमार ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

कहा है कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे झांसे में लेकर एम.आर की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर ली। कहा है कि उससे रेजिस्ट्रेशन कराने के लिए फोन पे के माध्यम से 1300 रूपये की ठगी कर ली गयी। साइबर पुलिस आवेदन लेकर जांच में जुट गयी है।



