
Deoghar: कांडों को लेकर मासिक लक्ष्य को पूरा करने के प्रति गंभीर रहे। लक्ष्य को लेकर कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी सुभाष चंद्र जाट ने यह निर्देश दिया।

मौके पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों का अगामी श्रावणी मेला 2023 के दौरान बेहतर विधि व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन करने की दिशा में तेजी लाएं। इससे पहले समीक्षा बैठक के दौरान बारी-बारी से सभी थाना में पोसपोर्ट सत्यापन, लंबित समन की समीक्षा की गई। इसके अलावा चोरी, डकैती, लूट कांड के उद्भेन को लेकर थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। वाहन चोरी, होले पुलिस, मालखाना का निष्पादन को लेकर किए गए कार्यों का भी हाल जाना।

वहीं एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की भी बारी-बारी से थानावार समीक्षा की। समीक्षा के बाद उन्होंने थाना प्रभारियों को लंबित महत्वपूर्ण कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। वहीं माहवार दिए जा रहे लक्ष्य को हर-हाल में पूरा करने को कहा। थाना प्रभारियों को शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने को कहा। कहा कि आम लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया।
मौके पर सदर एसडीपीओ पवन कुमार, एसडीपीओ मधुपुर विनोद रवानी, एसडीपीओ सारठ धीरेंद्र नारायण बंका, डीएसपी आलोक रंजन, साइबर डीएसपी सुमीत प्रसाद, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, जसीडीह थाना प्रभारी सतेन्द्र प्रसाद, खागा थाना प्रभारी अजय कुमार यादव, कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेमप्रदीप, देवीपुर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, बुढ़ई थाना प्रभारी हीरालाल तुबीड, पालोजोरी थाना प्रभारी कुमार गौरव, सारवां थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा, चितरा थाना प्रभारी रजीव कुमार सिंह सहित अन्य सभी इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे।


