Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने मारपीट एवं जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम रूपा राम उर्फ रूपा रवानी और राजा कुमार उर्फ राजा राम है जो नगर थाना क्षेत्र के बरियारबांधी का रहने वाला है।
बताते चलें कि बरियारबंधी निवासी मदन राम ने नगर थाना में मारपीट जानलेवा हमला करने को लेकर मामला दर्ज कराया था। जिसमें रूपा राम, दीपक राम, सनोज राम, जुफर राम, वक्रम राम, विनोद राम, विनय राम, रवि राम, राजा राम, करण राम, मनोज राम, प्रमोद राम, दिगम्बर राम, अमर राम, अजय, विजय प्रेम राम, समीर राम को किटू राम को आरोपी बनाया था।
कहा है कि उपरोक्त लोगों ने मिलकर हरवे हथियार से लेस होकर उसके यहां पहुंचे और बेवजह गाली-गलौज करने लगे। जब उन्हें गाली देने से मना किया तो भुजाली और लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
इधर, नगर थाना पुलिस दो आरोपियों को जेल भेजने के बाद अन्य की गिरफ्तारी के लिये छापामारी में जुट गयी है।