spot_img
spot_img

Deoghar: प्लास्टिक के बोरा में बंधा मिला महिला का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा एसबीआइ के पीछे पूराने ईंट भट्टा के गड्ढे में गुरुवार को बोरा में बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया।

Deoghar: देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र के महेशमारा एसबीआइ के पीछे पूराने ईंट भट्टा के गड्ढे में गुरुवार को बोरा में बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। मृतका के हाथ पर अंग्रेजी में सुभाष लिखा हुआ गोदना किया हुआ है। बताया जाता है कि चार-पांच दिनों से यहां गड्ढे में लोग एक बोरा फेंका हुआ देख रहे थे। इसमें से बदबू भी आ रहा था।

लोगों को पहले लगा कि इसमें किसी जानवर का शव है। उसके बाद गुरुवार सुबह कुत्तों ने प्लास्टिक के बोरा को नोचकर शव को खाना शुरू कर दिया। तब लोगों ने देखा कि उसमें एक महिला का शव है। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी रिखिया पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही रिखिया थाना प्रभारी पुअनि अविनाश कुमार वहां पहुंचे और घटना की छानबीन की। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। देखने से प्रतित होता है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को बोरे में भरकर यहां लाकर फेंक दिया गया। शव चार-पांच दिन पुराना हो जाने के कारण सड़ गया है जिससे बदबू भी निकल रह था। इस कारण उसकी ठीक से पहचान नहीं हो पाई है।

शव को देखने से ऐसा लग रहा है कि पहचान छुपाने के लिये मृतका को जलाने का भी प्रयास किया गया है। वहीं मृतका के एक हाथ पर अंग्रेजी में सुभाष लिखा हुआ गेदना है और उसने शंख की चुड़ी पहन रखी है। पुलिस इस गोदना की मदद से मृतका की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

वहीं उसकी मौत कैसे हुई ये जानने के लिए पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतका की पहचान करने के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है ताकि ये पता चल सके की कहीं कोई महिला गायब तो नहीं है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलू की गहनता पूर्वक जांच करने में जुट गयी है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!