
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के बेलाबगान दुर्गाबाड़ी स्थित मंदिर में 23 फरवरी की रात को मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें चढाये गये रूपये की चोरी कर ली गयी थी। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था।

मामले को लेकर प्रेसवार्ता में सीसीआर डीएसपी ने बताया कि मंदिर के सचिव नवीन कुमार शर्मा ने चोरी की घटना को लेकर मामला दर्ज कराया था। उसके बाद पुलिस घटना का उद्भेदन के लिये सक्रिय हो गयी थी। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले की पहचान की गयी। जिसमें एक निरूद्ध को चोरी के रूपये के पास हिरासत में लिया गया।

उसके पास से दानपात्र से चोरी की गयी 601 रूपये को बरामद किया गया। उसके बाद उसे कोर्ट में पेशी के बाद बाल सुधार गृह दुमका भेज दिया गया।


