spot_img
spot_img
होमझारखण्डDeoghar: 13 वर्षीय किशोर ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म!,...

Deoghar: 13 वर्षीय किशोर ने 8 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म!, बच्ची इलाजरत

गैस चूल्हा ऑन करते ही लगी आग, महिला झुलसी, गंभीर

Chhattisgarh Police ने Deoghar से दो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म करने का आरोप एक 13 वर्षीय किशोर पर लगा है। जिससे पुलिस पुछताछ कर रही है। बच्ची को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पुछताछ किया। एसडीपीओ ने बच्ची के स्वास्थ्य की बावत सदर अस्पताल के डीएस डॉ. प्रभात रंजन से भी जानकारी ली।

घटना की बावत परिजनों ने बताया कि बच्ची हर दिन की भांति बगल के घर के छत पर रात को सोने गयी थी। देर रात को अचानक वह लहुलुहान अवस्था में चिल्लाते हुए अपने घर पहुंची। उपरांत घटना की बावत परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे पहले गांव के झोला छाप डॉक्टर के पास इलाज के लिये पहुंचे लेकिन उसने उसे इलाज करने से मना करते हुए सदर अस्पताल जाने की सलाह दिया। परजिनों ने बताया कि उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

परिजनों ने बगल के रहने वाले एक किशोर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!