
Deoghar: जिले के कुंडा थाना इलाके के शहीद आश्रम रोड मे स्कूटी सवार दो उचक्के ने एक छात्र से चकमा देकर मोबाइल कि छिनतई कर ली। इसे लेकर छात्र वरुन कुमार के पिता बिलासी निवासी आनंद मोहन झा ने थाना मे मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 23 फरवरी को शाम चार बजे के आसपास उसका बेटा बरुन ट्युशन पढ़ने अम्बे गार्डन के पास जा रहा था। उसी दौरान शहीद आश्रम रोड मे स्कूटी सवार दो उचक्के वहां पहुंचे और बेटे से यह कह कर पहले मोबाइल मांगा कि घर मे एक दुर्घटना हो गई है तुम मोबाईल दो बात करके देतें हैं। उसने उसे बात करने के लिए मोबाइल दे दिया। मोबाइल लेते ही दोनों स्कूटी से फरार हो गया।

घटना की जानकारी छात्र ने पिता को दिया। तब वे घटनास्थल पहुंचे और आसपास के लोंगो से जानकारी ली। पता चला कि उसके बेटे से मोबाइल छीनतई करने वाले का नाम शिवम कुमार राउत करणीबाग और सूरज कुमार यादव है। कहा है कि सूरज यादव का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इधर मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस छानबीन मे जुट गई है।



