
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ईडी ने समन भेजा है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ईडी ने उन्हें 28 फरवरी को पूछताछ के लिए रांची के हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय बुलाया है। यह मामला प्रेम प्रकाश के यहां एके 47 बरामदगी से जुड़ा हुआ है।

उल्लेखनीय कि पवार ब्रोकर के नाम से चर्चित प्रेम प्रकाश को ईडी ने अगस्त महीने में गिरफ़्तार किया था। इस दौरान ईडी ने प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास से दो एके-47 और गोलियां बरामद किया था। हथियार कांस्टेबल मुकेश कुमार और श्यामल होरो को जारी किये गये थे। दोनों सिपाहियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात थे।




