Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना इलाके के पांडे मोड़ के पास रहने वाली एक महिला से 60 हजार रुपये ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुई महिला का नाम अनीता देवी है।

बताया जाता है कि महिला अपने घर में श्रृंगार का दुकान चलाती है। शुक्रवार की शाम को उसके दुकान में कार पर सवार होकर दो अनजान व्यक्ति आया और उसने कहा कि वे लोग श्रृंगार सामान का हॉलसेल का काम करते हैं। दोनों ने बात करने के दौरान झांसे मे ले लिया। उसके बाद कुछ प्रोडक्ट सेम्पल के रूप मे दिखाया। जिसे महिला ने पसंद कर लिया। उसके बाद पहले फोन पे के माध्यम से 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। जिसे महिला से 6 बार मे 10-10 हजार करके पेमेंट किया।

उसके बाद एक व्यक्ति उसी के दुकान मे रुका और दूसरा यह कह कर कार से निकला कि सामान बलियाचौकी में है, लेकर आते हैं। कुछ देर बाद दुकान मे रुका व्यक्ति भी कुछ बहाना करके बोला हम तुरंत आ रहे हैं, उसके बाद वह भी गायब हो गया। काफ़ी इंतजार के बाद जब सामान लेकर नहीं लौटा तो उसके मोबाईल पर कॉल किया लेकिन कोई रेस्पोंस नहीं मिला। दूसरे दिन शनिवार को पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ शिकायत देने कुंडा थाना पहुंची। कुंडा पुलिस आवेदन लेकर जांच मे जुट गई है।



