
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के श्याम गंज रोड स्थित कृष्णा टॉकीज के पास 11 फरवरी की देर रात को हुए गोलीबारी की घटना में दो पुलिस कर्मी की मौत हो गई थी। इस मामले को लेकर पिछले लगभग 60 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकी है।

घटना के बाद से खुद संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मण्डल मामले को लेकर देवघर मे डटे हैं। इस मामले मे नगर थाना में तीन मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मंगलवार को दिन के तीन बजे से ही डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, एसपी सुभाष चंद्र जाट, सदर एसडीपीओ पवन कुमार, सारठ एसडीपीओ धीरेन्द्र बंका, मधुपुर एसडीपीओ बिनोद रवानी सहित कई पुलिस पदाधिकारी नगर थाना मे मामले को लेकर मंथन मे जुटे हैं।

बताते चलें कि 11 फरवरी की देर रात को मछली व्यवसाई सुधाकर सुमन झा और उसके दो सरकारी अंगराक्षक संतोष यादव और रवि मिश्रा के साथ बगल के पप्पू सिंह के परिवार के साथ कुछ विवाद हो गया। विवाद काफ़ी बढ़ गया तो सुधाकर सुमन झा ने इसकी सुचना सदर एसडीपीओ पवन कुमार को दी। एसडीपीओ के निर्देश पर नगर थाना प्रभारी केके कुशवाहा और एसआई संजीत कुमार जवान के साथ घटना स्थल पहुंचे तो पप्पु सिंह के घर से गोलिबारी होने लगी। पुलिस ने भी अंधेरा रहने के कारण आत्मरक्षा के लिए 6 फायर किया।
बताया जाता है कि इस दौरान दर्जन भर गोली फायर हुई। जिसमें दो सरकारी अंगराक्षक की गोली लगने से मौत ही गई। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगो को हिरासत मे लेकर पिछले दो दिनों से पूछताछ कर रही है लेकिन आज तक कोई फालफल नहीं निकला है।
समाचार लिखें जाने तक डीआईजी, एसपी सहित जिले के कई कई पुलिस पदाधिकारी नगर थाना मे जुटे थे और हिरासत मे लिए गए आठ लोगो से बारी-बारी से पूछताछ कर रहे थे!


