
Ranchi: सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मौजूदा राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है।

गौरतलब है कि रमेश बैस ने जुलाई 2021 को आधिकारिक रूप से झारखंड के राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था। फरवरी 2023 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बना दिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र के मौजूदा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे के बाद यह बड़ा फेरबदल किया गया है।


